Breaking News

काशीपुर के धीरज गुणवंत बने सेना में लेफ्टिनेंट, देहरादून में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड

अपने माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट धीरज गुणवंत (खुशी और गर्व के पल)

@विनोद भगत

काशीपुर /देहरादून । आइएमए की आज देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में सेना में 325 नये अफसर शामिल हुये और देश की सेवा के लिये खुद को समर्पित किया। 

काशीपुर के जसपुर खुर्द के गौरी बिहार निवासी देवेन्द्र गुणवंत तथा श्रीमती आनंदी देवी के पुत्र धीरज गुणवंत ने भी सेना में अफसर बनकर शहर और अपने माता-पिता व परिवार को गौरवान्वित किया है।

पासिंग आउट परेड में सफल कैडेटों पर पुष्प वर्षा करते हेलीकॉप्टर

कहते हैं जिनके हौसले बुलंद हों, वे अपने परिश्रम से जीवन की ऊंचाईयों को छूकर अपना गोल प्राप्त कर लेते हैं।  कुछ ऐसा ही काशीपुर के इस होनहार युवक ने कर दिखाया है। आज की पासिंग आउट परेड में धीरज गुणवंत ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर बन कर देश और समाज की सेवा के प्रति स्वयं को समर्पित कर दिया है।

पासिंग आउट परेड के बाद देहरादून से लौट रहे लेफ्टिनेंट धीरज गुणवंत से शब्द दूत ने फोन पर बात की। लेफ्टिनेंट धीरज बताते हैं कि कि उनके परिवार में उनके दादा रामदत्त गुणवंत कुमांऊ कोर में हवलदार थे। सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने दादा से ही मिली थी। धीरज ने इंटर तक की शिक्षा ताड़ीखेत में अपने मामा नवीन पांडे के घर पर रहकर जवाहर नवोदय विद्यालय से हासिल की है। शुरू से ही मेधावी धीरज गुणवंत ने हाईस्कूल परीक्षा में 80 व इंटर में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। यही नहीं आर्मी कालेज में पढ़ने के दौरान बीएससी परीक्षा में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था।  साधारण परिवार से संबंध रखने के बाद भी होनहार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार व प्रदेश का नाम बढ़ाया है। इनके पिता देवेंद्र गुणवंत यहाँ काशीपुर में गौरी बिहार में जनरल स्टोर चलाते हैं जबकि लेफ्टिनेंट धीरज गुणवंत की माता श्रीमती आनंदी एक गृहणी हैं। लेफ्टिनेंट धीरज के माता-पिता अपने पुत्र की इस उपलब्धि से गर्वित  हैं। धीरज दो भाइयों में छोटे हैं उनके बड़े भाई प्रवीण गुणवंत अडानी ग्रुप में इंजीनियर हैं और अहमदाबाद में कार्यरत हैं।

काशीपुर के धीरज गुणवंत के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में डा गिरीश चंद्र तिवारी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश जोशी, देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना, काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, शिक्षक पकंज पंत, क्लीन एंड ग्रीन के सुरेश शर्मा आदि तमाम लोग शामिल हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-