Breaking News

काशीपुर :दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल काशीपुर में

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया कल 11दिसंबर को काशीपुर आ रहे हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री सिसोदिया दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर सूर्या पुलिस चौकी के पास उत्तराखंड बार्डर पर पहुँचेगे। सिसोदिया का स्वागत आम आदमी पार्टी के नेता दीपक बाली के नेतृत्व में बार्डर पर तमाम कार्यकर्ता करेंगे। आप नेता दीपक बाली ने कहा कि इस मौके पर कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जायेगा। तथा यहाँ से जुलूस के रूप में करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्री सिसोदिया सबसे पहले   स्टेशन रोड पर स्थित पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ।

इसके बाद श्री सिसोदिया महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद रामनगर रोड पर स्थित पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे । यहां के बाद श्री सिसोदिया हल्द्वानी के लिए रवाना हो जाएंगे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-