Breaking News

काशीपुर :चीमा इस बार भी नहीं बन पायेंगे मंत्री, इशारों में बोल गये सुरेश भट्ट “जरूरी नहीं कि क्षेत्र के विकास के लिए किसी को मंत्री बनाया जाय”

काशीपुर । पिछले बीस वर्षों से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करते आ रहे विधायक हरभजन सिंह चीमा को इस बार भी मंत्री पद नहीं मिल पायेगा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने आज काशीपुर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जबाव में यह साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जरूरी नहीं कि किसी को मंत्री बनाया जाय हां विकास के मामले में कोई क्षेत्र उपेक्षित नहीं होना चाहिए। वहीं खुद के बारे में भी उन्होंने जोर देकर कहा कि वह कभी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं रहे। वह एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। 

प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार काशीपुर आये सुरेश भट्ट ने इन बातों को भी सिरे से नकार दिया कि वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के समानांतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के अपने दायित्व है और उनके अपने। उनका काम है पार्टी को जीत दिलाना और उत्तराखंड में इस बार यह मिथक भी टूटेगा जिसमें कहा जाता है कि एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार का काम काज बेहतर रहा है जिसके फलस्वरूप 2022 के चुनावों में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी।

सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और भ्रष्टाचार का कोई मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं है। भाजपा प्रदेश मंत्री के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, डा गिरीश चंद्र तिवारी, जसवीर सैनी, राजदीपिका मधुर, रजत सिद्धू समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता तथा नेता मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :यूसीसी पंजीकरण का निवास प्रमाणपत्र से संबंध नहीं, दस्तावेजों की जांच का अधिकार सिर्फ रजिस्ट्रार के पास:प्रो सुरेखा डंगवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 फरवरी 2025) देहरादून। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-