काशीपुर। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक और उत्तराखंड के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यहाँ रामनगर रोड स्थित एक होटल मे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के टिप्स दिए।
दिनेश मोहनिया ने इस बात पर खुशी जताई कि आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर भाजपा और कांग्रेस दोनों से आगे निकल गई है। बैठक में मौजूद ग्राम प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और सर्किल प्रभारियों को निर्देश दिए कि अधिकांश लोगों को सोशल मीडिया पर जोड़ने के लिए जुट जायें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के कम से कम पचास लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भेड़ चाल या किसी अपने के दबाव मे पार्टी से न जुड़े। आप पार्टी की रीति और नीति अच्छी लगे तो ही पार्टी से जुड़े। कार्यकर्ता यह न समझें कि हम अपने या फिर केजरीवाल जी के लिए कुछ कर रहे है बल्कि समाज और देश के हित में काम कर रहे है। यह सोचकर काम करें। अपने यहाँ चाय पार्टी रखे। उसमें अपने दस पड़ोसियों को आमंत्रित करें। पार्टी मे दिल्ली के विकास के बारे में चर्चा करें और जो आपके विचारों व तर्कों से संतुष्ट हों उन्हें पार्टी से जोड़े।
उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कृषि कानूनों को काला बिल बताया। उन्होंने महिलाओ को भी अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने पर दबाव बनाया। इस अवसर पर पार्टी के जोनल प्रभारी राजू निर्मल, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा जोनल इंचार्ज प्रवीण मनोज कौशिक अमन बाली जितेन्द्र सिंह उदयराज समरपाल सिंह मोहम्मद सोएब अजय कुमार विशनोई फईम आयुष मेहरोत्रा संजीव आनंद एच सी जोशी अजय वीर श्रीमती ममता रजनी रानी पाल सहित दर्जनो आप कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोर्डिनेटर अभिताभ सक्सेना ने किया। 






Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal