Breaking News

ब्रेकिंग :यहाँ तो भाजपा ने ही किया आज 12 घंटे के बंद का आह्वान

@शब्द दूत ब्यूरो

सिलीगुड़ी । किसान आंदोलन के तहत भारत बंद के दिन भाजपा ने भी किया है बंद का आह्वान। हालांकि भाजपा किसानों के भारत बंद का विरोध कर रही है।

लेकिन भाजपा ने कल उत्तर बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। भाजपा का यह बंद बंगाल में  उत्तरकन्या अभियान के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत के विरोध और पुलिस तथा बंगाल की ममता सरकार के विरूद्ध है। 

 भाजपा के बंगाल ईकाई के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि उत्तरकन्या अभियान के दौरान उलेन राय की मौत के मद्देनजर बंद कर आह्वान किया गया है। बंद के दौरान पूरे राज्य में मोमबत्ती रैली निकाली जाएगी।बता दें कि भाजपा नेताओं ने उत्तर बंगाल के कई मांगों और आरोपों के लेकर उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया था।भाजपा के उत्तरकन्या अभियान में प्रशासनिक अनुमति न होने कारण पुलिस प्रसाशन ने इस अभियान को रोकने के लिये पूरी तरह से तैयारियां की थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-