Breaking News

लालू जेल से कर रहे फोन, एनडीए विधायकों को दे रहे मंत्री पद का प्रलोभन: सुशील मोदी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार में नीतीश कुमार सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश के तहत एनडीए विधायकों के दल बदल कराने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह सनसनीखेज आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद लालू यादव इस नंबर से बात कर सकते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, “लालू राजग विधायकों को रांची से टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री पद का वादा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मैंने जब फोन किया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने कहा कि जेल से इस प्रकार के गंदे खेल मत खेलिए, आपको सफलता नहीं मिलेगी।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-