Breaking News

काशीपुर का देव बाली 13 वर्ष का नन्हा गायक,”मेरी माँ” गीत गाकर बन गया यू ट्यूब स्टार

काशीपुर। उम्र 13 वर्ष और दुनिया में छा जाने का जूनून लिये देव बाली काशीपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। एक माह पहले उन्होंने “मेरी मां” गीत अपनी आवाज में गाकर यू ट्यूब पर लांच किया। आज एक माह के भीतर उनके इस गीत को पचास हजार  व्यूज मिले जिस पर उन्होंने अपनी इस सफलता का जश्न यहां केक काटकर मनाया।

देव बाली की आवाज में गाये इस गीत में मां के बिना जीवन में आने वाले सूनेपन और ममता की करुण स्मृति को जिस खूबी से दर्शाया गया है उससे देखने वाले की आंखों में आंसू आये बिना नहीं रह सकते। गीत का फिल्मांकन भी ह्रदय को भावुक कर देता है। यही कारण है कि देव बाली का यह गीत लोगों की की पसंद बन रहा है।

ये है वह गीत जिसे गाकर देव बाली बन गया स्टार 

देव बाली काशीपुर में व्हाइट हाउस में रहते हैं। उनके पिता अमन बाली व्यापार मंडल के महामंत्री हैं। देव बाली ने बताया कि उन्हें खुद यह आशा नहीं थी कि उनके इस गीत मेरी माँ को इस कदर लोग पसंद करेंगे। देव कहते हैं कि इससे उन्हें इस क्षेत्र में और बहुत करने की तमन्ना जगी है। संगीत की शिक्षा उन्हें सुर ताल संगीत विद्यालय से मिली है। 

देव बाली के गाये गीत के पचास हज़ार व्यूअर्स होने पर सफलता का जश्न मनाया गया जिसमें  व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, जतिन नरूला, अमन बाली, देव गोस्वामी, जगमोहन सिंह बंटी, सोनू सागर, जितेंद भट्ट आदि ने काशीपुर के इस नन्हे गायक को शुभकामनाएं दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-