Breaking News

काशीपुर :कोरोना का साया क्लीन एंड ग्रीन ने 13 दिसंबर की क्रॉस कंट्री रेस स्थगित की

काशीपुर । आगामी माह दिसंबर में होने जा रही क्रास कन्ट्री रेस फिलहाल स्थगित कर दी गई है।क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के संस्थापक अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना के पुन: बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली सतेंद्र चन्द्र गुड़िया क्रॉस कंट्री रेस स्थगित कर दी गई है। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर की कोर कमेटी में लिए गए निर्णय के आधार पर आगामी तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय से पूर्व जिला एथलेटिक्स संघ एवं आईएमटी संस्थान से भी वार्ता की गई थी। दोनों संस्थानों ने क्रॉस कंट्री रेस को स्थगित करने की सहमति दी थी। 

क्लीन एंड ग्रीन संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल तथा मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा ने बताया कि क्रॉस कंट्री रेस की अगली तिथि संस्था द्वारा जल्द ही घोषित की जायेगी जिसका निर्णय कोर कमेटी की बैठक में लिया जायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-