Breaking News

भूपेश बघेल ने पूछा, जिन बीजेपी नेताओं ने दूसरे धर्म में शादी की उन पर ‘लव जिहाद’ लागू होगा या नहीं

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

रायपुर। लव जिहाद पर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों पर हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा है कि भाजपा के जिन नेताओं या उनके परिजनों ने अंतर धार्मिक विवाह किए हैं, उन पर ‘लव जिहाद’ कानून लागू होगा या नहीं? बघेल ने कहा, “कई भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों ने भी अंतर-धर्म विवाह किया है। मैं भाजपा नेताओं से पूछता हूं कि क्या ये विवाह ‘लव जिहाद’ की परिभाषा के तहत आते हैं या नहीं?”

कांग्रेस नेता का यह बयान तब आया है, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी सरकार “लव जिहाद” और जबरन धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में सख्त कानून लाएगी। इससे पहले, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी कहा था कि राज्य में जल्द ही ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार अगले विधान सभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध कानून-2020’ लाने जा रही है। इसमें जबरन धर्मांतरण पर पांच साल और सामूहिक धर्मांतरण पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-