Breaking News

उत्तराखंड में चुनावी मोड में आई आम आदमी पार्टी, घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की कार्यकारिणी घोषित कर दी है।   आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने इसकी घोषणा की। पूरी तरह से चुनावी मोड में आई आम आदमी पार्टी ने पांच उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता के साथ युवा मोर्चा भी गठित किया है। 

घोषित कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष – मेजर जनरल (सेवा निवृत्त ) चन्द्र किशोर जखमोला, एडवोकेट बसन्त कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, रज़िया बैग, अमित जोशी प्रदेश कोषाध्यक्ष  पद पर धर्मेंद्र बंसल प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर दिगमोहन नेगी, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर पर अमित रावत, प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पद पर डॉक्टर चंद्रशेखर भट्ट प्रदेश महासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्रीकांत खंडेलवाल को मनोनीत किया गया है। 

पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता पद विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, संजय भट्ट, एडवोकेट महक सिंह सैनी, समित टिक्कू, अवतार सिंह राणा , संगीता शर्मा, प्रदीप दुमका, सुशील खत्री, आशुतोष नेगी, एडवोकेट अरविंद वर्मा, प्यार सिंह नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, मयंक शर्मा, डॉक्टर राकेश काल, डी एस कौटिल्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसके अलावा ज़िला कोऑर्डिनेटर/सेक्टर प्रभारी  हरिद्वार हरवेंद्र त्यागी, नवीन मार्या, प्रवीण कुमार, एडवोकेट महक सिंह सैनी, दुष्यंत भगरथी, शाहवाकर चिश्ती देहरादून के लिए अशोक सेमवाल, मनोज चौधरी, रवि बांगिया, त्रिलोक सजवान, नैनीताल जिले के लिए समित टिक्कू, त्रिलोचन जोशी, शहीद उधम सिंह नगर जिले के लिए अमिताभ सक्सेना, डॉक्टर ईश्वर प्रसाद सिंह, जनार्दन सिंह, जसपाल सिंह, चम्पावत के लिए दीपक भट्ट बागेश्वर के लिए  राजेन्द्र कोरंगा, पिथौरागढ़ जिले के लिए सुशील खत्री , राजेन्द्र बोरा, उत्तरकाशी के लिए हरिमोहन जुवांठा, रुद्रप्रयाग के लिए राकेश नेगी, अल्मोड़ा जिले के लिराजन तिवारी, गोपाल नैनवाल, पौड़ी जनपद के लिए मनोहर लाल पहाड़िया, राजेन्द्र, गजेंद्र चौहान को जगह दी गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी कार्यकारिणी पूरी तरह से घोषित नहीं की गई है। जल्द ही राज्य के कुछ और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-