Breaking News

पत्नी के निधन से सदमे में थे विधायक सुरेंद्र जीना, सीएम व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व पत्नी नेहा जीना के निधन के बाद वियोग में अन्न त्याग देने से विधायक की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच कोरोना की गिरफ्त में आने से हालत गंभीर हो गई थी। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पिता प्रताप सिंह जीना के परिवार में सुरेंद्र सबसे छोटे थे। उनसे बड़े भाई रमेश जीना व महेश जीना भी दिल्ली में कारोबारी हैं। विधायक सुरेंद्र जीना के 18 तथा 20 वर्षीय दो पुत्र हैं। विधायक के करीबियों ने बताया कि पत्नी धरमा देवी (नेहा) के निधन के बाद से सुरेंद्र सदमे में थे। उन्होनें कई दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं किया। इस वजह से भी उनकी सेहत बिगड़ती चली गई।

विधायक सुरेंद्र जीना गरीबों की मदद को हमेशा तत्पर रहते थे। सियासी जीवन के इत्तर सुरेंद्र जीना को यही सेवा का गुण खास बनाता था। उन्होंने अपने पिता प्रताप सिंह जीना के नाम से चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया था। इसके माध्यम से गरीबों को हर तरह की मदद मुहैया कराई जाती थी। इसी ट्रस्ट के तहत वे क्षेत्र की गरीब कन्याओं के विवाह में मदद किया करते थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

उत्तराखंड भाजपा के अनुभवी चेहरे और तीन बार के विधायक सुरेंद्र जीना वर्ष 2006 में कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे। 2007 में पहली बार भिक्यासैंण सीट से विधानसभा पहुंचे। 2012 के चुनाव में दूसरी बार सल्ट विधानसभा से जीते, जबकि 2017 में वह तीसरी बार फिर सल्ट विधानसभा से चुन लिए गए। सुरेंद्र जीना के निधन के बाद क्षेत्र में तथा पूरे भाजपा परिवार में शोक छा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-