Breaking News

काशीपुर :शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के विरोध में कांग्रेसियों ने लगाये नारे

काशीपुर । शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के घेराव को नगर निगम पहुंचे महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय मायूस हो गये जब मंत्री मदन कौशिक का दौरा निरस्त होने की सूचना मिली। हालांकि इसके बावजूद महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  निगम में इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को संबोधित ज्ञापन मेयर को दिया। 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि पूरे प्रदेश में काशीपुर ही एकमात्र ऐसा नगर निगम है जहाँ दो प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क लिया जाता है। जो कि नगर की जनता के साथ अन्याय है। 

वहीं आज जिस अमृत योजना का उद्घाटन करने सासंद अजय भट्ट आ रहे हैं उस योजना में पाइप लाइन डालने के लिए  सड़कों को  उखाड़ दिया जा रहा है लेकिन बाद में उसे ठीक नहीं किया जा रहा है जिससे शहर की सड़कों का बुरा हाल हो गया।  पूरे शहर में गंदगी व टूटी-फूटी सड़कों का जाल बिछ चुका है। कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि पिछले 3 वर्षो से निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य आज भी पूरा नहीं हो सका है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से शहर के कारोबारियों का जहां व्यापार प्रभावित है वहीं यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह पटरी से नीचे आ चुकी है।

ज्ञापन सौंपने वालो में अरुण चौहान ,विमल गुड़िया मुशर्रफ हुसैन, मंसूर अली, महेंद्र बेदी, अफसर अली, सचिन नाडिग,पार्षद फिरोज हुसैन, सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-