काशीपुर। रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के चलते स्थानान्तरित होने वाले रोडवेज बस स्टैण्ड के लिए सरबरखेड़ा स्थित भूमि का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। उसके बाद ही बस स्टैण्ड को स्थानानतरित किये जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय में काशीपुर के विकास के संबंध में हुई महत्वपूर्ण बैठक में जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरबरखेड़ा स्थित जिस भूमि पर रोडवेज बस स्टैण्ड स्थानान्तरित किये जाने की प्रक्रिया चल रही है। उसका पुनः निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में महापौर ऊषा चौधरी ने बताया कि लक्ष्मीपुर माइनर की कवरिंग हेतु शासन को भेजा गया 27 करोड़ रूपये का प्रस्ताव 17 बिन्दु लगाकर शासन द्वारा लौटाते हुए कहा गया कि निगम द्वारा एक रजिस्टर्ड कन्सलटेंट से डीपीआर बनवाकर पुनः शासन को भेजी जाये। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा रजिस्टर्ड कन्सलटेंट की नियुक्ति हेतु समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करायी गयी थी। जिसकी समय सीमा 4 नवम्बर थी। अब नियुक्ति कर रजिस्टर्ड कन्सलटेंट के द्वारा प्रस्ताव भेजा जायेगा।
बैठक में उपस्थित संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित पार्किंग/काम्प्लैक्स जोकि निगम भूमि में बनाया जाना है, के संबंध में बनाये गये मानचित्र पर संशोधन की मांग उठने पर निर्णय लिया गया है कि संबंधित कन्सलटेंट के द्वारा मानचित्र संशोधित कर कुछ दिनों में कन्सलटेंट सहित पुनः बैठक बुलाकर कार्य आगे बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा। 





Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal