Breaking News

चोर हैं वो वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी करके जीते चुनाव

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी के अपने आरोपों को फिर दोहराया है। उन्होंने बिना किसी सबूत के कहा कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई थी और चुनाव धोखे से जीता गया। ट्रंप ने महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना की वैधता पर बार-बार सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट भी किए।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि वे लोग चोर हैं। मशीनों में गड़बड़ी की गई। चुनाव में धोखाधड़ी हुई।ब्रिटेन के सर्वश्रेष्ठ मतदान सर्वेक्षक ने आज सुबह लिखा कि चुनाव में निश्चित ही धोखाधड़ी हुई। यह कल्पना करना भी नामुमकिन है कि बाइडेन ने इनमें से कुछ राज्यों में ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया।” 

हालांकि, ट्रंप ने अभी हार नहीं मानी है और उनका कहना है कि आधिकारिक रूप से प्रमाणित मतगणना की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। दरअसल, कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों ने रूझानों के आधार पर तीन नवंबर के चुनाव में जो बाइडेन को विजेता घोषित किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-