Breaking News

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तृतीय केदार के कपाट बंद

@शशांक राणा

रुद्रप्रयाग । पांच केदारों में से एक तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि-विधान, वैदिक मंत्रोचार और परंपराओं के अनुसार शीतकाल के 6 माह के लिए आज बंद हो गए हैं।

आज सुबह 11:30 बजे भगवान तुंगनाथ की डोली मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकली जिसके पश्चात मंदिर की परिक्रमा कर सैकडों भक्तों की मौजूदगी में डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हो गई है। आज तुंगनाथ भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली अपने पहले पड़ाव चोपता में विश्राम करेगी। जबकि कल द्वितीय पड़ाव भनकुंड व 6 नवम्बर को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचेगी। जहां बाबा तुंगनाथ की अगले 6 माह तक पूजा अर्चना की जाएगी। इसी दिन यहां भव्य मेले का आयोजन भी हर साल की तरह होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-