Breaking News

बड़ी खबर :एयर स्ट्राइक में 50 आतंकियों को किया ढेर, चार जिंदा पकड़े, भारी मात्रा में एक्प्लोसिव बरामद

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पेरिस। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के मुताबिक, 30 अक्टूबर को फ्रांसीसी सेना ने माली में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें पचास से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं और और 4 को जिंदा पकड़ा गया है। इस एयरस्ट्राइक की जानकारी फ्रांस द्वारा सोमवार को ही साझा की गई। जानकारी के मुताबिक, इन ठिकानों से एक्प्लोसिव, सुसाइड वेस्ट समेत अन्य सामान मिले हैं।

फ्रांस सरकार ने कहा कि मारे गए इन आतंकियों का अलकायदा से संबंध था। ये सभी आतंकी एक मुस्लिम समूह ग्रुप ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम संगठन के लिए काम करते थे। फ्रांसीसी सेना ने ये एक्शन वेस्ट अफ्रीका के बुर्किना फासो और निगेर के बॉर्डर पर किया है। यहां फ्रांसीसी सेना इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में जुटी हुई है।  ये सभी आतंकी मोटरसाइकिलों पर एक समूह बनाकर जा रहे थे ठीक उसी वक्त ड्रोन के जरिए फ्रांसीसी सेना ने निशाना बनाकर उन पर आक्रमण कर उन्हें ढेर कर दिया। हमले में जहाँ अलकायदा के 59 आतंकी मारे गए वहीं चार को जीवित गिरफ्तार भी किया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने को लेकर छिड़े विवाद के बाद कई शहरों में आतंकी हमले की घटनाएं हुई थीं। इन आतंकी हमलों को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी थी कि वो हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और ऐसा करने वालों को जल्द सबक सिखाया जाएगा।

फ्रांसीसी सेना ने ये एक्शन वेस्ट अफ्रीका के बुर्किना फासो और निगेर के बॉर्डर पर किया है। यहां फ्रांसीसी सेना इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में जुटी हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एक सप्ताह में 2.21 करोड़ की लागत से 15 सड़कों का शिलान्यास, एक का लोकार्पण; ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी दिला रहे महापौर दीपक बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 अक्टूबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली नगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-