Breaking News

मुंबई की तर्ज पर आतंकी हमले में कई मारे गए, सड़कों पर आतंकियों ने चलाई दनादन गोलियां

@शब्द दूत ब्यूरो

विएना। कई वर्ष पूर्व मुंबई में हुये आतंकी हमले की तरह यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में  हमला हुआ है। बड़ी संख्या में आतंकियों  ने एक साथ कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की और कईयों के घायल होने की खबर है।  हालांकि खबरों के अनुसार  एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है। मारे गए आतंकी के शरीर पर बम बंधा हुआ मिला है। जिसे  डिफ्यूज करने के लिए पुलिस टीम मौके पर है।

मारे गए लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने कुछ लोगों को बंधक बना लिया है। आमतौर पर शांत रहने वाला ऑस्ट्रिया के वियना शहर में सोमवार की शाम लोग थर्रा उठे जब आतंकी  सड़कों पर धड़ाधड़ गोलियां दागते रहे। 

यहूदियों के पूजा स्थल के पास  वियना के सेंट्रल स्वीडन प्लाट्ज स्क्वॉयर पर यह हमला हुआ था।  ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला बताया है।मुंबई जैसे ही यहां भी एक साथ कई इलाकों में हमला हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-