Breaking News

गोलमोल जबाब के बाद केन्द्र सरकार ने बताया किसने बनाया आरोग्य सेतु एप

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। आरोग्य सेतु ऐप पर सूचना आयोग के साथ विवाद के बाद सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आया है। सरकार ने कहा कि कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए रिकॉर्ड समय में सार्वजनिक-निजी सहयोग से आरोग्य सेतु ऐप को तैयार किया गया। साथ ही इसे काफी पारदर्शी तरीके से विकसित किया गया था। सरकार ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप को लगभग 21 दिनों के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया था। सरकार की तरफ से कहा गया है कि आरोग्य सेतु ऐप के संबंध में कोई संदेह नहीं होना चाहिए और भारत में कोविड-19 महामारी को रोकने में मदद करने में इसकी काफी भूमिका रही है।

गौरतलब है कि केंद्रीय सूचना आयोग ने नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) से जवाब मांगा था कि जब आरोग्य सेतु ऐप के वेबसाइट पर उनका नाम है, तो फिर उनके पास ऐप के डेवलपमेंट को लेकर को डिटेल क्यों नहीं है? आयोग ने इस संबंध में कई चीफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन अधिकारियों सहित नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और एनआईसी को कारण बताओ नोटिस भेजा था।

बताते चले कि कोरोनावायरस के बीच कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए इस्तेमाल के लिए केंद्र सरकार की ओर से आरोग्य सेतु ऐप को बढ़ावा दिया गया है। अब चूंकि आरोग्य सेतु ऐप की वेबसाइट कहती है कि इसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर और आईटी मंत्रालय ने डेवलप किया है, लेकिन इस ऐप को लेकर डाली गई एक आरटीआई में दोनों ने कहा है कि उनके पास इसकी जानकारी नहीं है कि इस ऐप को किसने डेवलप किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-