Breaking News

काशीपुर की सायरा बानो समेत तीन महिलायें बनी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री का दर्जा

देहरादून । मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए तीन तलाक की लड़ाई लड़ कर सुर्खियों में आई काशीपुर की सायरा बानो को उत्तराखंड सरकार ने राज्य मंत्री के पद से नवाजा है। दो अन्य महिलाओं को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

तीनों महिलाओं को राज्य महिला आयोग में  दायित्व के साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायराबानों को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम), रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। सायराबानों ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पदों पर काफी समय से खाली चल रहे थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-