Breaking News

काशीपुर की राजनीति का टर्निंग पाइंट, दीपक बाली को केजरीवाल ने शामिल किया आम आदमी पार्टी में, युवा विधायक की तलाश पूरी हुई काशीपुर के लोगों की

नई दिल्ली।  उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध उद्यमी काशीपुर निवासी समाजसेवी दीपक बाली ने राजनीति में प्रवेश करते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही काशीपुर की राजनीति का टर्निंग पाइंट माना जायेगा आज का दिन। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। श्री बाली के आप मे शामिल होने से उत्तराखंड में आप के मिशन 2022 को भारी मजबूती मिली है। पार्टी में दीपक बाली की जोरदार एंट्री से उत्तराखण्ड की राजनीति में एक नए आगाज होने की संभावना को बल मिला है। इसे पार्टी की उत्तराखंड की राजनीति की सफलता में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

समाजसेवी दीपक बाली ने राजनीति में कदम रखते ही काशीपुर व उत्तराखण्ड की तस्वीर बदलने को लेकर सीएम केजरीवाल से करीब आधे घण्टे वार्ता की। श्री बाली ने इस दौरान उत्तराखण्ड के पहाड़ से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिये एक कारगर योजना का ब्यौरा सीएम केजरीवाल को सौंपा। श्री बाली ने काशीपुर वासियो के दर्द को भी सीएम केजरीवाल से साझा किया। काशीपुर में राजकीय चिकित्सालय की बदतर हालत, एकमात्र स्टेडियम की दुर्दशा, काशीपुर के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की दशा, सड़कों की दुर्दशा व काशीपुर क्षेत्र के किसानों को शुगर मिल न होने से गन्ना फसल से विमुख होने के साथ ही कई दशकों पुरानी काशीपुर जिले की मांग को उनके समक्ष उठाया।

गंगोत्री के गंगाजल को केजरीवाल ने माथे से लगाया

नई दिल्ली। पार्टी में शामिल होने के उपरांत दीपक बाली ने देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री से लाये गए पवित्र गंगा जल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेंट किया। गंगाजल को हाथ मे लेकर  केजरीवाल ने उसे माथे पर लगाया।  दीपक बाली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अलावा उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया मौजूद रहे।

कौन हैं दीपक बाली “एक परिचय”

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के जिला उधमसिंह नगर के महानगर काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन में जन्मे दीपक बाली बहुत ही मिलनसार व मृदुभाषी है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा काशीपुर के उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज से हुई। इसके उपरांत उन्होंने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए की शिक्षा प्राप्त की। इसी दौरान श्री बाली छात्र राजनीति में सक्रिय होते हुए उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में कूद गए। राज्य आंदोलन में सक्रियता के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। राज्य गठन के बाद श्री बाली को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया गया।श्री बाली एक व्यवसायी परिवार से जुड़े है उन्होंने अपने पैतृक व्यवसाय के साथ ही रियल स्टेट कारोबार की शुरुआत की । आज श्री बाली की गिनती प्रदेश के अग्रणी उद्यमियों में होती है।

दीपक बाली काशीपुर के राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे। इस दौरान श्री बाली ने छात्र संघ चुनाव भी लड़ा। श्री बाली ने व्यवसाय से जुड़ते हुए भी समाजसेवा को लक्ष्य बनाए रखा। हाल ही में आप पार्टी के संयोजक केजरीवाल की देश सेवा के प्रति लगन व पार्टी की नीतियों से वह काफी प्रभावित हुए उन्होंने पत्नी उर्वशी बाली से समाजसेवा के लिए राजनीति में आने की इच्छा बताई । उनके द्वारा सहमति जाहिर करने पर दीपक बाली ने राजनीति के सहारे समाज सेवा का लक्ष्य लिया और आज इसकी विधिवत शुरुआत हुई

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-