काशीपुर । देवभूमि पर्वतीय महासभा की ओर से आगामी नवरात्र 17 अक्टूबर 2020 से रामलीला मंचन के स्थान पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाने का निर्णय लिया गया है। महासभा की एक बैठक आज यहाँ मौ खालसा स्थित लक्ष्मण दत्त भट्ट सभागार में हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया।
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से रामलीला मंचन की जगह श्री रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि नवरात्र के प्रथम दिन से सायं छह बजे से प्रतिदिन यह आयोजन होगा।
बैठक में महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना, चंद्र भूषण डोभाल, डा गिरीश चंद्र तिवारी, ज्ञानेन्द्र जोशी, योगेश जोशी, उमेश जोशी एडवोकेट, गोविंद सिंह रावत, पंकज पंत, राजेन्द्र कोटनाला, मनोज पंत, तारादत तिवारी, शरद पंत आदि अनेक लोग मौजूद थे। सभा का संचालन मोहन बिष्ट ने किया। 



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal