Breaking News

ब्रेकिंग :राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मारी

गोंडा। जनपद के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा में श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी को रात दो बजे गोली मार दी गई। पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें  लखनऊ ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक  बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। हमले के पीछे जमीनी विवाद बताया गया है।  बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं। जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी है।सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी। 

कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास राम जानकी मंदिर तिर्रे मनोरमा में पूजा पाठ करते हैं और विगत दो साल से मंदिर पर रहते हैं। शनिवार को रात को लगभग दो बजे कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में आकर गोली मार दी। मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-