Breaking News

काशीपुर :निशुल्क शुगर जांच शिविर रामलीला मैदान में कल सुबह 10 बजे से

काशीपुर । यहाँ रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर रविवार को शुगर जांच शिविर लगाया जायेगा।क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज मंसूरी ने बताया कि स्व रमेश चंद्र (चाँदी)  की स्मृति में रॉकी टेंट एंड कैटर्स के स्वामी रॉकी अरोरा द्वारा काशीपुर तथा आसपास के लोगों के लिए दिल्ली के डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क शुगर की जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।

11 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे से रामनगर रोड स्थित पायते वाली रामलीला में लगने वाले शिविर में आने वाले सभी मरीजों की निशुल्क शुगर की जांच दिल्ली से आए हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा की जाएगी। सहयोगी संस्था के रूप में क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के सदस्य सहयोग करेंगे। 

क्लीन एंड ग्रीन के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज हुसैन मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। मुमताज हुसैन मंसूरी ने रोकी अरोरा (रॉकी टेंट हाउस एन्ड कैटर्स) की इस पहल को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि से क्षेत्र की जनता को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-