Breaking News

काशीपुर :हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने किया मौन सत्याग्रह

काशीपुर। आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रीतम सिंह  के आवाहन पर यूपी के हाथरस गैंगरेप को लेकर  यहाँ महाराणा प्रताप चौक पर महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख मौन सत्याग्रह किया गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस. नेताओं ने दलित समुदाय की बिटिया के साथ जघन्य कृत्य की निंदा की।

कांग्रेस नेताओं ने उस पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अभद्र व्यवहार की निंदा की।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि उनके  इशारों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

मौन सत्याग्रह के उपरांत महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि यूपी में आज अपराधियों का बोलबाला है। बेगुनाह लोगों पर योगी सरकार लाठीचार्ज करवा रही है।आज भाजपा की सरकार में महिलाओं के ऊपर जिस प्रकार से अत्याचार शोषण यहां तक कि बेटीयो के साथ कुकृत्य जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है ।ऐसी घटनाओं को रोकने में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर देश के विकास में जो नीव प्रत्येक प्रदेश एवं देश में रखी थी आज भाजपा के शासनकाल में वह नीव धराशाई हो गई है। आज महिलाओं, बेटियों ,स्त्रियों को ऐसे वातावरण में ऐसा लग रहा है कि आज भाजपा शासन में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 

इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं में  श्रीमती मुक्ता सिंह ,अरुण चौहान, राजीव चौधरी ,इंदुमान , रोशनी बेगम , राजेश शर्मा एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी , आशीष अरोरा बॉबी, अमृतपाल सिंह , सुखबीर सिंह, विकल्प गुड़िया, दीपक गुप्ता, विमल गुड़िया, प्रभात साहनी, जय सिंह गौतम महिंद्र बेदी ,मनसूर अली , अलका पाल ,जितेंद्र सरस्वती मोहित चौधरी हरीश कुमार सिंह एडवोकेट अब्दुल कादिर अफसर अली सुभाष पाल सचिन नाडिग एडवोकेट मंसूर अली मंसूरी गीता चौहान मुशर्रफ हुसैन राशिद फारुकी सोहेल खान जफर मुन्ना  सुभाष पाल वसीम  अकरम मोहम्मद जकी अब्दुल सलीम एडवोकेट प्रमुख थे। मौन सत्याग्रह के पश्चात राष्ट्रगान गाकर समापन किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-