Breaking News

उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति

नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ उत्तराखंड

काशीपुर ।  कांग्रेस विधि  प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने  उत्तराखंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने बताया कि कि गोपेश्वर के वरिष्ठ अधिवक्ता मनवर सिंह सजवान व चमोली के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह वर्त्याल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

वहीं जोशीमठ के अधिवक्ता रितेश भगवानी व गोपेश्वर के प्रकाश रावत, संदीप रावत, थराली के जय सिंह बिष्ट को तथा कर्णप्रयाग  के वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह भंडारी को प्रदेश सचिव व गोपेश्वर की वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री राजेश्वरी रावत को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के निवेदन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी की संस्तुति के बाद नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश के अनेक अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-