Breaking News

काशीपुर :कृषि बिल के विरोध में भारी संख्या किसानों का प्रदर्शन

काशीपुर । किसान बिल के विरोध में आज यहाँ मुरादाबाद रोड स्थित नवीन मंडी समिति में हजारों की संख्या में एकत्र किसानों ने विशाल रैली निकाली।

किसानों की यह रैली तहसील परिसर में पहुंची जहाँ किसान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने किसान बिल लाकर किसानों के साथ अन्याय किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते किसान

तमाम किसान संगठन से जुड़े किसानों ने रैली के दौरान मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए यहाँ मेन बाजार तक पहुंचे।

रैली में किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल को काला कानून की संज्ञा देते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।रैली में आसपास के गांवों से भारी संख्या में किसान शामिल हैं। इस दौरान किसानों द्वारा तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें सरकार से किसान हित में ये कानून वापस लेने की मांग की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-