काशीपुर ।अपनी निराशाजनक स्थिति से भी कोई प्रेरित हो सकता है। सुनने में ये आपको अजीब लगेगा लेकिन काशीपुर के रैपर AAR Z ने इस सोच को साबित कर दिखाया है।
आप जब अकेलेपन से ऊब जायें और अवसाद की तरफ जाने लगे। ऐसी परिस्थिति में आपकी रचनात्मक सोच जाग्रत हो तो एक आशावादी राह निकलती है।AAR Z ने भी कुछ ऐसी ही परिस्थितियों में एक गीत रच दिया। कमी शीर्षक से इस गीत में अपने अकेलेपन से जूझते हुये आप अपनी अंतर्मन से निकले शब्दों को गीत और संगीत के जरिए लोगों तक न केवल पहुंचाते हैं वरन एक संदेश भी देते हैं। आपको दुनिया अगर अकेले छोड़ दे आपकी कोई परवाह न करे।

अकेलेपन की इस कमी से घबराकर आप खुद के अकेलेपन के साथ किस तरह मस्त होकर जी सकते हैं? कमी शीर्षक से तैयार इस गीत में यही कहना चाहते हैं AAR Z, काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा के पुत्र AAR Z मुंबई में रहकर अपना कैरियर बना रहे हैं। यू ट्यूब पर आज ही लांच हुआ उनका यह गीत “कमी” लोगों को काफी भा रहा है और लोग इसे सुन रहे हैं। इस गीत का संगीत भी AAR Z ने खुद ही तैयार किया है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal