Breaking News

काशीपुर में अग्निकांड पीड़ितों से मिलने आ रहे मुख्यमंत्री से मांग :सांत्वना की औपचारिकता नहीं मुआवजे का एलान करें :संदीप सहगल

काशीपुर । महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा है कि यह पुरानी सब्जी मंडी में हुये अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने आ रहे मुख्यमंत्री तत्काल मुआवजे की घोषणा करें। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को कम से कम पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा और मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी 14 घंटे पहले अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उन्हें मात्र सांत्वना का झुनझुना थमा गये हैं अगर उसी तरह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी सिर्फ औपचारिकता पूरी करने आ रहे हैं तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि पीड़ित दुकानदारों के लिए इस समय सबसे ज्यादा जरूरी  आर्थिक सहायता है। झूठी सांत्वना तो कल स्थानीय विधायक और मेयर उन्हें दे ही चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड कांग्रेस में फिर बगावत की आहट? खड़गे की सभा के बाद पाला बदलने की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2026) उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-