Breaking News

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कल हल्द्वानी व रामनगर में

हल्द्वानी/रामनगर । मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत 01 अक्टूबर को नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे।

जिलाधिकारी  सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री लोहाघाट से हेलीकाप्टर से सुबह 10ः45 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुचेंगे। जहां से वह कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे तहसील परिसर हल्द्वानी पहुॅचकर लगभग 120 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण हिलांश किचन, म्यूरल्स, पशु सेवा वाहन व एम्बुलैंसों का लोकार्पण करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 11ः35 बजे डा0 सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय पहुचकर चिकित्सालय में स्थापित चिकित्सा आधुनिकतम उपकरणों का लोकार्पण के बाद  प्लाज्मा दाताओं को सम्मानित करेंगे। डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत जन औषधि केन्द्र का लोकार्पण करेंगे।  12ः15 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12ः30 बजे बुड कैसल रिजोर्ट मैदान हैलीपैड रामनगर पहुचेंगे। तत्पश्चात श्री रावत 12ः50 बजे कार्बेट टाइगर रिजर्व धनगढी गेट पहचुकर कार्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात श्री रावत 2ः20 बजे रामनगर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी, मास्क का पहनना आवश्यक है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-