Breaking News

अग्निकांड प्रभावितों को 5 लाख के मुआवजे की मांग की आम आदमी पार्टी ने

काशीपुर । आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार में हुये अग्निकांड के घटनास्थल पर पँहुच कर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। 

उन्होंने कहा कि इस भयानक अग्निकांड में यहां स्थित कई फड़ व आढ़ती दुकानों में जो भयानक अग्नि कांड हुआ है वह इस कोरोना काल में बमुश्किल रोजी रोटी कमा पा रहे निम्न आय वाले इस व्यापारी वर्ग के लिए इस वर्ष की दूसरी आपदा कहा जा सकता है। इस कोरोना संकट के दौरान पहले ही लोगों की रोजी-रोटी व आजीविका के साधनों पर संकट के बादल छाए हुए हैं और ऐसी स्थिति में इन सब्जी विक्रेताओं और विभिन्न दुकानदारों का रात अग्निकांड में जो नुकसान हुआ है उससे व्यापारियों को बड़े स्तर पर आर्थिक व मानसिक क्षति पँहुची है जिसकी पूर्णतः भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मांग करती है कि इस घटना को आपदा घोषित कर व्यापारियों के नुकसान के आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाए तथा सभी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त दुकानों के दुकानदारों को न्यूनतम ₹500000 या वास्तविक नुकसान के आकलन अनुसार मुआवजा राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराएं। साथ ही आस पास की जिन कई पक्की दुकानों में भी नुकसान पँहुचा है उसका भी आकलन कर सहायता राशि मुहैया कराई जाए। आप प्रवक्ता मयंक शर्मा ने कहा कि ये सभी व्यापारी रोज कमा कर गुजर बसर करने वाले वर्ग से हैं, इसलिए इन परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है, अतः स्थानीय प्रशासन पूर्ण मुआवजे से पहले इन व्यापारियों को तत्काल अंतरिम मुआवजा राशि उपलब्ध कराए।

चूंकि अग्निकांड में ध्वस्त हुई दुकानें नगर निगम की सम्पत्ति में स्थित हैं अतः आम आदमी पार्टी यह भी मांग करती है कि नगर निगम को अतिशीघ्र इन सभी दुकानों का पुनर्निर्माण करना चाहिए तथा इनका पुनर्निर्माण पक्के निर्माण/शेड के रूप में होना चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटना ना हो सके। आम आदमी पार्टी संकट के इस समय में आर्थिक व मानसिक रूप से आहत व्यापारियों के साथ खड़ी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-