Breaking News

भाजपा ने पार्टी संगठन में किए कई बड़े बदलाव, नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सगंठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत कई बड़े पदों पर नेताओं की जिम्मेदारी सौंपी हैं। बीजेपी द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों के तहत राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महामंत्री पद से हटा दिया गया है। इन नेताओं की जगह दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सी टी रवि और तरुण चुग को पार्टी ने नए महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को बीजेपी युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्धीकी और लाल सिंह को एससी मोर्चा के प्रमुख बनाया गया है। समीर ओरांव को एसीटी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।

राधा मोहन सिंह, मुकुल राय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती भेन शियाल, डी के अरुणा, एम चूबा आव, अब्दुल्ला कुट्टी नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

पार्टी ने 5 राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. जिनमें अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल है। इनके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ता भी बनाए हैं। नए प्रवक्ताओं में राजीव चंद्रशेखर, संजू वर्मा, इकबाल सिंह लालपुरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अपराजिता सारंगी, हिना गवित, गुरुप्रकाश, एम किकोन, नुपुर शर्मा, राजू बिष्ट और के के शर्मा के नाम शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-