Breaking News

काशीपुर में बोले बंशीधर भगत :कांग्रेस किसान बिल पर कर रही गुमराह, देश के किसानों को होगा इस बिल से लाभ

काशीपुर । बंशीधर भगत ने कहा कि कि कांग्रेस किसान बिल पर गुमराह कर रही है। यहाँ काशीपुर में एस आर एस मॉल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने  कृषि विधेयक को ऐतिहासिक बताया है। 

श्री भगत ने कहा कि बिल के बाद अब किसान सरकारी दरों से भी ऊपर कहीं भी फसल बेच सकता है। उन्होंने कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसान की आजादी के विरोध में है। बिचौलियों के जरिए किसान आंदोलन के लिए गुमराह कर रहे विपक्ष को समझना चाहिए कि उनके दिन लद गए। आज किसान जागरूक है वह अपना हित जानता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि वह नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जनपद के किसानों को आश्वस्त करते हैं किसानों को इस बिल से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि किसानों एमएसपी से वंचित नहीं किया जायेगा। बल्कि अब इस बिल के अनुसार फसल बोते समय ही न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कोई भी बंदिश नहीं होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, प्रदेश किसान चौधरी खिलेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट पार्षद  गुरविंदर सिंह चंडोक, विभु अग्रवाल समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-