Breaking News

काशीपुर :महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी से दिल्ली में की मुलाकात

काशीपुर । महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव से दिल्ली जाकर भेंट की। 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप ने बताया कि कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव ने महानगर कांग्रेस को बताया कि जल्द ही वह उत्तराखंड के दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। श्री यादव ने कहा कि पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि होता है।

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात करने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं में प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, सूर्यप्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा, राशिद फारूकी आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-