Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :बैंक कर्मी समेत 17 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई

काशीपुर। एक बैंक कर्मी समेत 17 लोग आज कोरोना संक्रमित आए हैं।

कोरोना नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अमरजीत साहनी ने बताया बीती 16 व 17 सितंबर को दो अलग-अलग लैब भेजे गए सैंपल में एक बैंक कर्मी समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। जिसमें 16 सितंबर को भेजे गए सैंपल में आवास-विकास निवासी 59 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवती और 34 वर्षीय पुरुष, गिरीताल निवासी 50 वर्षीय पुरुष और 46 वर्षीय महिला के अलावा मानपुर निवासी 34 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

17 सितंबर को भेजे गए सैंपल में कचनाल गाजी निवासी 20 वर्षीय युवती, 47 व 43 वर्षीय महिला, नईबस्ती निवासी 15 वर्षीय बालिका, पीएनबी का 30 वर्षीय कर्मी, आवास विकास निवासी 24 वर्षीय युवती, सुभाषनगर निवासी 32 वर्षीय पुरुष, जसपुर खुर्द निवासी 27 वर्षीय युवक व 54 वर्षीय पुरुष, विजय नगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष और प्रभात कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित आए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-