Breaking News

इंतजार पूरा :ये है वो शख्स जिसे चुना जनता ने काशीपुर का प्रभावशाली व्यक्तित्व नंबर एक

काशीपुर । शब्द दूत के सर्वे 2020 के काशीपुर के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के परिणाम को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी रही। यहाँ तक कि शब्द दूत को फोन कर तमाम लोगों ने जानकारी करने की कोशिश भी की।व्हाट्सअप फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने-अपने चहेतों के पक्ष में राय देते रहे। जिस उत्साह और जोर शोर के साथ पाठकों ने अपनी राय जाहिर की उसके लिए शब्द दूत आपका आभार प्रकट करता है। उम्मीद से अधिक लोोगों ने इस सर्वे में भाग लिया। 

सर्वाधिक रूप से लोगों की राय उद्योगपति, फिल्म निर्माता और समाजसेवी दीपक बाली के पक्ष में रहीं। शब्द दूत के इस सर्वे में लगभग 18000 लोगों ने विभिन्न माध्यमों से अपनी पसंद जाहिर की। दीपक बाली ने हाल ही में शहर की कुछ समस्याओं को लेकर जो सक्रियता दिखाई लगता है जनता ने उनका नोटिस लिया है।

कुछ लोगों ने दीपक बाली को अपनी पसंद का कारण भी बताया है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर जनता से वादे किए जाते हैं जो पूरे करने के लिए नहीं होते। दीपक बाली ने तो कोई वादा करने से पहले ही समस्या समाधान की मुहिम शुरू कर दी। 

फ्लाईओवर को लेकर उनकी पहल ने भी उन्हें काशीपुर की जनता में लोकप्रिय बनाया ऐसा जनता का मानना है। 13 हजार से अधिक लोगों ने दीपक बाली को काशीपुर के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में चुना है। अभी शब्द दूत सर्वे का पूरा परिणाम नहीं आया है। सात और लोग भी चुने गए हैं। जल्द ही शब्द दूत में देखिये बाकी सातों व्यक्तित्व की जानकारी।

 

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2026) रामगढ़।  महाविद्यालय रामगढ़ में विभिन्न …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-