बाजपुर/केलाखेड़ा। विश्व साक्षरता दिवस पर बीआरसी बाजपुर में एकलव्य आवासीय विद्यालय बाजपुर के प्रथम सत्र हेतु बाजपुर ब्लॉक के चयनित 14 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बता दें कि पूरे विश्व में साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में लोगों के प्रति शिक्षा को प्राथमिकता देने को बढ़ावा देना है। साल 1966 में पहला साक्षरता दिवस मनाया गया था और साल 2009-2010 में सयुंक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया। तब से आज तक पूरे विश्व में 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए एसडीएम बाजपुर एपी बाजपेई ने एकलव्य आवासीय विद्यालय के बाजपुर क्षेत्र में खुलने को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने अभिभावकों से इस उपलब्धि अवसर को बुक्सा जनजाति के सभी लोगों तक पहुंचाने का आव्हान किया। जिससे कि बुक्सा जनजाति शिक्षित होकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके। उन्होंने लोगों से कोबिड महामारी में विशेष सावधानी बरतने और सजग रहने का आग्रह किया भी किया।
उप शिक्षा अधिकारी प्रेमा विष्ट ने जनवरी 2020 में बीआरसी बाजपुर में शीतकालीन अवकाश के दौरान प्रवेश परीक्षाओं के लिए चलाए गए विशेष कक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बाजपुर के प्रधानाचार्य वासुदेव आर्य ने विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शिक्षण गतिविधियां भवन क्षमता आदि के बारे में बताया। मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बाजपुर हवलदार प्रसाद ने कोविड महामारी के दौरान वर्कशीट के माध्यम से शिक्षकों द्वारा किए जा रहे हैं ऑफलाइन शिक्षण की जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन प्रभु दयाल मंमगाई ने किया। इस अवसर पर बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक सुनील बड़वाल ,जसवंत सिंह गुसाईं मोहनलाल शाह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जसवंत भारती, प्रमोद शर्मा ,प्रेम मुनगाली, मीना ,देव सिंह, भगत सिंह एवं अभिभावकों में श्याम सिंह, रमेश सिंह, रूपचंद उपस्थित थे। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चकरपुर की शिक्षिका श्रीमती अनीता शर्मा ,कुमारी निशा एवं राजू ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
