काशीपुर । कायस्थ समाज के हितो के लिए सदैव प्रयासरत संस्था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की काशीपुर नगर ईकाई द्वारा शहर के मुख्य तीर्थस्थल द्रोणासागर में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षको को प्रशस्ति पत्र तथा एक वृक्ष देकर सम्मानित किया गया ।
संस्थाध्यक्ष गौरव सक्सैना ने बताया कि कायस्थ समाज को एकजुट रखने तथा समय समय पर सभी कायस्थ बंधुओं की सहायता के उद्देश्य से नगर ईकाई लगातार कार्यरत है और भविष्य में भी कायस्थ बंधुओ को समाजहित के कार्यों की ओर अग्रसर करने के लिए हमेशा तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी जिसकी शुरूआत आज शिक्षक दिवस के मौके पर कायस्थ समाज के शिक्षको द्वारा वृक्षारोपण द्वारा की गयी है । कार्यक्रम के संचालन के दौरान सचिव अभिताभ सक्सैना ने बताया कि संस्था भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक मुहिमों से समस्त कायस्थ समाज को जोडने का हरसभंव प्रयत्न करती रहेगी ।
इस मौके पर संरक्षक नरेंद्र सक्सैना , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश भटनागर, शिक्षक आशीष भटनागर, प्रियंका श्रीवास्तव, अंशिका सक्सैना , एड कामिनी श्रीवास्तव, सुषमा सक्सैना , नीरज सक्सैना , विन्तेश सक्सैना , रुचि सक्सैना आदि उपस्थित रहे ।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal