Breaking News

परीक्षा पर चर्चा के बजाय प्रधानमंत्री ने की खिलौनों पर चर्चा: राहुल गांधी

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी के कार्यक्रम प्रसारण के खत्म होते ही राहुल गांधी ने पीएम पर जोरदार प्रहार किया। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश में नीट और जेईई की परीक्षा देने वाले चाहते हैं की प्रधानमंत्री उनके साथ परीक्षा पर चर्चा करें। लेकिन प्रधानमंत्री ने देश के लोगों के साथ ‘खिलौने पे चर्चा की’।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के साथ चाय पे चर्चा नाम का एक कार्यक्रम तैयार किया था। जोकि खासा पसंद किया गया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने उसी ‘चाय पे चर्चा’ को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है।

राहुल गांधी इससे पहले भी नीट और आईआईटी जेईई की परीक्षाओं को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो के जरिए छात्रों को संबोधित किया था, जहां राहुल गांधी ने कहा था कि छात्र कल का भविष्य हैं। उन्हें साफ दिख रहा है कि केंद्र सरकार अक्षम है, तो सरकार को आप पर दबाव क्यों डालना चाहिए।

बताते चलें कि देश में नीट और आईआईटी जेईई की परीक्षाओं को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने आ गए है। सरकार का तर्क है कि कोरोना संकट के दौरान सावधानी के साथ एग्जाम कराए जा सकते हैं तो वहीं विपक्ष का कहना है कि एक साथ हजारों की संख्या में छात्रों का एकजुट होना उनके स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ साबित हो सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-