Breaking News

काशीपुर :सोशल मीडिया पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के बसपाई, एएसपी से की कार्रवाई की मांग

काशीपुर । फेसबुक पोस्ट पर बैठी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के विरूद्ध आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों के प्रयोग से नाराज बसपाईयों ने एएसपी राजेश भट्ट से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी को दिये लिखित प्रार्थना पत्र में बसपा नेताओं ने कहा कि 28 अगस्त को फेसबुक पर अमित अग्रवाल व प्रेमचंद्र अवस्थी नामक यूजर ने अभद्र टिप्पणी की है।

इस टिप्पणी से नाराज बसपाईयों ने जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम के नेतृत्व में एएसपी राजेश भट्ट से मिलकर दोनों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पूज्यनीय है। 

शिकायत करने वाले बसपा नेताओं में हसीन खान, अशरफ अली, आर बी सिंह, सुरेंद्र कुमार गौतम, गौरव कश्यप दीपक नेगी तथा डॉ एम ए राहुल आदि थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-