Breaking News

ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल पर पंचायतीराज अधिनियम के उल्लंघन का आरोप

@शब्द दूत संवाददाता

कल्जीखाल (पौड़ी)। विश्व हिंदू परिषद पौड़ी के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता महेंद्र सिंह असवाल ने ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल पर पंचायतीराज अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। असवाल ने कहा कि प्रमुख रहते हुए उनकी कंपनी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित अन्य विभागों में ठेकेदारी के कार्य लिए हैं, जो पंचायतीराज अधिनियम का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से की गई थी। सीएम के निर्देश पर पंचायतीराज प्रभारी सचिव ने निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएमजीएसवाई विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से विभाग की सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।

महेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम की धारा 69 में त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त जनप्रतिनिधियों को लोक सेवक माना गया है। भारतीय दंड संहिता में भी स्पष्ट तौर पर पंचायत प्रतिनिधियों को लोक सेवक बताया गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत लोक सेवक ठेकेदारी नहीं कर सकते हैं। लेकिन ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल ने केबीएम कंस्ट्रक्शन (कंपनी निदेशक) के नाम पर जोशीमठ, कल्जीखाल, बीरोंखाल व नारायणबगड़ में लाखों के काम लिए हैं। साथ ही निर्माणदायी विभागों को उन्होंने लोक सेवक के पद पर रहते हुए अपने नाम से पंजीकृत कंपनी के पंजीकरण को समाप्त किए जाने के लिए कोई पत्र भी नहीं भेजा। जो प्रमुख द्वारा पंचायतीराज अधिनियम का खुला उल्लंघन है।

विहिप जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि मामले की शिकायत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से की गई। सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि पंचायतीराज विभाग के प्रभारी सविच हरि चंद्र सेमवाल ने विभाग के निदेशक को मामले में धारा १३८ के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। असवाल के अनुसार पीएमजीएसवाई, लोनिवि, सिंचाई सहित अनेक विभागों को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन बावजूद इसके पीएमजीएसवाई ने केबीएम कंस्ट्रक्शन को टेंडर आवंटित किए हैं। असवाल ने कहा कि पीएमजीएसवाई की इस मामले के साथ ही अनेक कार्यों में भ्रष्ट कार्यशैली उजागर हो चुकी है। उन्होनें कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री से सीबीआई जांच की मांग भी की जाएगी।

पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल व उनके प्रति ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल द्वारा केबीएम कंस्ट्रक्शन के पंजीकरण, ए क्लास श्रेणी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अनेक मामलों में बड़े स्तर पर आरटीआई में गड़बडिय़ा सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। इस अवसर पर नितिन रावत, रोहित गुसांई आदि मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-