Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :नौ वर्षीय बच्चे समेत 10 कोरोना पॉजिटिव निकले आज

काशीपुर। आरटीपीसीआर लैब से आई रिपोर्ट में सेल्स टैक्स कर्मी व नौ वर्षीय बच्चे समेत दस लोग कोरोना संक्रमित आए हैं।

 नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अमरजीत सिंह साहनी ने बताया आरटीपीसीआर लैब से आई रिपोर्ट में एक नौ वर्षीय बच्चा समेत दस लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिसमें सेल्स टैक्स विभाग का 55 वर्षीय व्यक्ति, मैंथा फैक्ट्री का 44 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय वृद्ध व 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आए हैं । 

महुआखेड़ा गंज निवासी 37 वर्षीय महिला, नौ वर्षीय बच्चा, 32 वर्षीय व 43 वर्षीय व्यक्ति, कवि नगर निवासी 24 वर्षीय व एचडीएफसी बैंक का 30 वर्षीय कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। डॉ.साहनी ने बताया सभी सैंपल 25 अगस्त को भेजे गए थे। उन्होंने बताया सभी संक्रमितों को कोरोना केयर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-