Breaking News

काशीपुर :उत्तराखंड के लोगों का अपमान करने वाले विधायक की भाजपा में वापसी से आक्रोशित आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

काशीपुर । आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंडियों को अभद्र भाषा से संबोधित करने वाले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को दोबारा भाजपा में शामिल करने पर प्रदर्शन किया।

आज पार्टी के तमाम लोग अपने कार्यालय पर एकत्र हुये, जहां से दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय पर पँहुचे और देवभूमि का अपमान करने वाले, देवभूमि की जनता को अपशब्द कहने वाले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को भाजपा से बर्खास्त करने की जोरदार मांग की।

खानपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक चैंपियन कुंवर प्रणव सिंह का कुछ समय पहले शराब और अस्लों के साथ एक कमरे में साथियों के साथ,नाचते हुए एक वीडियो मीडिया के सामने आया जिसमें उन्होंने उत्तराखंड और उत्तराखंड वासियों को गाली देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

ऐसा विधायक जो उत्तराखंड में रहता है यहीं से चुनाव जीतता है और उसके बाद यहीं , हाथों में बंदूकें लहराते हुए व दारू के गिलास के साथ सरे आम उत्तराखंड को गाली देता है, पहाड़ियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। बीजेपी ने उस समय दबाव में आकर अपने विधायक को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था लेकिन महज 13 महीनों में अचानक बीजेपी को अपने लाडले पर प्यार आ गया और उसको बुलाकर उससे माफी मंगवा कर फिर से पार्टी में शामिल कर लिया।

एक तरफ महेश नेगी जो उत्तराखंड की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी है तो दूसरा उत्तराखंड को गाली देने के बाद दिखावे की माफी मांगता और बीजेपी उसे फिर से पार्टी में शामिल कर लेती। आम आदमी पार्टी बीजेपी के इस दोहरे चरित्र का पुरजोर तरीके से विरोध करती है और मांग करती ऐसा विधायक जो उत्तराखंड को गाली देता उसे तत्काल पार्टी से बाहर करे और उत्तराखंड वासियों और उत्तराखंड की महिला शक्ति का सम्मान करे। इसी कड़ी में आज पूरे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरी और जोरदार विरोध दर्ज कराया। “आप” किसी भी हालात में राज्य और राज्य के लोगों को गाली देने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे वो कोई भी हो।

विधायक कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा, एस एम प्रभारी अभिताभ सक्सैना, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, युवा नेता आमिर हुसैन, हरीश सैनी , सुरेश बेलवाल, मनोज कौशिक, मुमताज हुसैन, सुशील सक्सैना, विवेक शुक्ला , प्रदीप चौहान, रोबिन, योगेश, गौरव पाल, दीपक गुल्यानी आदि थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूजीसी नियम 2026 के खिलाफ काशीपुर में उबाल, रैली निकाल कर किया विरोध, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 फरवरी 2026) काशीपुर। यूजीसी द्वारा लागू किए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-