Breaking News

श्रीनगर से सटे नौगाम में आतंकियों ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां, दो पुलिसकर्मी शहीद

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमले की जानकारी मिल रही है। श्रीनगर से सटे नौगाम में आतंकियों ने आज सुबह पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नौगाम बाइपास पर वारदात को अंजाम दिया गया। आतंकियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया। एक पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस आतंकियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-