Breaking News

काशीपुर :विजय मल्होत्रा प्रकरण ने तूल पकड़ा, मीडिया में छपी खबर पर अनुसूचित आयोग तक पहुंची शिकायत

काशीपुर । बहुचर्चित विजय मल्होत्रा प्रकरण तूल पकड़ रहा है। अब इस मामले में मीडिया में छपी खबर को लेकर दलित वर्ग में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। मीडिया में छपी एक खबर को लेकर जसपुर निवासी एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग तथा उत्तराखंड के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को पत्र देकर मीडिया पर झूठी खबर लिखे जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

जसपुर निवासी यादराम पुत्र स्व उमराव सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि गत 6 अगस्त को काशीपुर आर्यनगर निवासी विजय मल्होत्रा ने अनुसूचित जाति के बरखेड़ा पांडे निवासी राजकुमार पुत्र जगत सिंह के साथ बीच बाजार में गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

यादराम का आरोप है कि काशीपुर से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित के विरूद्ध समाचार छापे। समाचार को लेकर यादराम की शिकायत है कि मामले की जांच और कार्रवाई पुलिस और अदालत के द्वारा होती है। जबकि समाचार से अनुसूचित जाति का अपमान हुआ है। यादराम ने इस मामले में आयोग से प्रकाशित समाचार पर कार्रवाई की मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-