Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय हलचल:व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जाया गया सुरक्षित स्थान पर

@ नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह गोलीबारी हुई, उस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस वार्ता कर रहे थे।अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने स्वयं घटना की जानकारी पत्रकारों को दी।

हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। खबरों के अनुसार सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत ही कार्रवाई की, जिससे फायरिंग करने वाले को नियंत्रण में कर लिया गया। जानकारी के अनुसार सीक्रेट सर्विस की तरफ से की गयी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने वाले शख्स को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबरों के अनुसार सीक्रेट सर्विस के लोग प्रेस वार्ता की शुरुआत होने के कुछ समय बाद ही राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले कर चले गए। जिसके कुछ समय बाद ट्रंप वापस आए और उन्होंने घटना की जानकारी पत्रकारों को दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-