Breaking News

काशीपुर :प्रदेश में होम आइसोलेशन को मंजूरी पर दीपक बाली जताई खुशी

देहरादून /काशीपुर । उत्तराखंड सरकार ने राज्य में होम आइसोलेशन को मंजूरी दे दी है। इससे पूर्व संस्थागत आइसोलेशन किया जाता रहा है।

बता दें कि प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति दीपक बाली ने एक पखवाड़े पूर्व कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन करने का सुझाव दिया था। आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन किया जायेगा। हालांकि इससे पूर्व उसकी जांच की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी गाइडलाइंस शीघ्र ही जारी कर दी जायेगी। लेकिन होम आइसोलेशन में रहने वाले परिवार को अपनी पूरी जानकारी शासन को देनी होगी। 

बता दें कि काशीपुर के समाजसेवी दीपक बाली ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे एक ज्ञापन में कहा था किसी भी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते समय वहाँ रह रहे निवासियों के व्यापार, नौकरी तथा अन्य प्रकार के रोजगार का भी ध्यान रखना जरूरी है। कंटेनमेंट जोन बनाने से 14 दिन तक वहां के लोगों की आर्थिक गतिविधियों पर भी रोक लग जाती है। दीपक बाली ने सुझाव दिया है कि उस क्षेत्र में पॉजिटिव केस मिलने पर उसे होम आइसोलेशन या कोविड-19 सेंटर भेजा जाये।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-