Breaking News

ब्रेकिंग केलाखेड़ा :हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसएसपी ने की थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई, ढाबा मालिक से मारपीट का मामला सीबीआई को

@राहुल सक्सैना 

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश लाइन हाजिर

केेलाखेड़ा ।  ढाबा प्रकरण पर केेेलाखेड़ा  थानाध्यक्ष और बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर मामले में तत्काल कार्रवाई की हैै। 

एसएसपी ने थानाध्यक्ष केलाखेड़ा ओम प्रकाश को  लाइन हाजिर कर दिया है जबकि बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद को  निलंबित कर दिया है।

निलंबित चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद 

सितारगंज के एस एस आई प्रभात कुमार को केलाखेड़ा का थानाध्यक्ष और मनोहर चंद को बेरिया दौलत चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है। 

मामला दरअसल यह था कि नेशनल हाईवे पर पंडित ढाबे में 28 जुलाई को चार पांच पुलिस कर्मी आये ढाबा मालिक के साथ मारपीट की साथ ही एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। बाद में पुलिस कर्मी उसे अपने साथ ले गये। आरोप यह लगाया कि उसके पास से चरस बरामद हुई है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। आरोप यह भी है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी। 

इस पर पीड़ित पक्ष ने उच्च न्यायालय में पुलिसकर्मियों के विरूद्ध याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट में कल सीसीटीवी फुटेज पेश की गई। इस पर ऊधमसिंहनगर के एसएसपी को फटकार लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज क्यों डिलीट की गई? साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध अब तक कार्रवाई क्या की गई? 

एसएसपी ने कोर्ट से कहा कि उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही चार्ज लिया है। कोर्ट ने इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को रैफर कर दिया है। 

कोर्ट की फटकार के बाद ऊधमसिंहनगर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज के विरूद्ध कार्रवाई की।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारत में सोने के दाम बढ़ने में ट्रंप की टैरिफ धमकी का कितना असर?विश्लेषणात्मक रिपोर्ट

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में सोने की कीमतों में हाल के महीनों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-