Breaking News

केरल: भारी बारिश से इडुक्की में भूस्खलन, 15 की मौत, 15 लोगों को बचाया गया

@शब्द दूत ब्यूरो

तिरुवनंतपुरम। भारी बारिश के कारण केरल के इडुक्की जिले में हुए भूस्खलन में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। सुबह यह भूस्खलन जिले के राजामलई इलाके में हुआ है। इस हादसे में अब तक 15 अन्य को बचाया गया है और मुन्नार के टाटा जनरल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि जिस इलाके में यह भूस्खलन हुआ वह पर्यटन नगरी मुन्नार से लगभग 25 किलोमीटर दूर है. अधिकारियों ने कहा कि यहां 70 से 80 लोग रहते थे और उन्हें भी पता नहीं है कि कितने और लोग मलबे और कीचड़ फंसे हुए हैं। तालुका के अधिकारियों ने कहा कि एक कनेक्टिंग ब्रिज बह गया था, जिससे इलाके तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है और बचाव कार्य को गति नहीं मिल पा रही है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, राज्य अग्निशमन सेवा का 50 सदस्यीय विशेष विशेष बल, जो रात-दिन के काम के साजों-सामान से लैस है, वह घटना स्थल पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव और राहत कार्य में मदद मांगी है। एनडीआरएफ की टीम भूस्खलन स्थल पर पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर का फ्लाईओवर बना सवालों का पुल, बार-बार मरम्मत से जनता परेशान; बगैर उद्घाटन के शुरू हुआ भारत का एकमात्र करोड़ों का निर्माण, अनोखा रिकॉर्ड

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। शहर के महाराणा प्रताप चौक यानी एमपी चौक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-