Breaking News

दो टूक :कांग्रेस सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर राजनीति करती है, भाजपा धार्मिक भावनाओं को भड़काने की :युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत से एक भेंटवार्ता, देखिए वीडियो

@विनोद भगत 

काशीपुर । पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत सक्रिय राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं। विशेषकर युवाओं के कैरियर और रोजगार के मुद्दे के अलावा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी वह मैदान में नजर आते हैं। पर्वतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों पर वह अपने पिता की तरह उन्हें समय समय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते देखा जाता है। विशुद्ध राजनीतिक पृष्ठभूमि के बावजूद वह समाज में अपनी एक अलग भूमिका निभाते हैं। 

आज आनंद रावत यहाँ काशीपुर में पार्टी की ओर से कोरोना काल में जरुरतमंदों को राशन किट वितरण करने आये थे। इसी दौरान उनसे एक विशेष बातचीत शब्द दूत से हुई ।बातचीत के दौरान जहाँ उन्होंने भाजपा की राजनीति पर तंज कसे वहीं कांग्रेस की राजनीति के तरीके पर भी खुलकर बात की। 

कोरोना महामारी के दौरान लापरवाही बरतने पर कांग्रेस पर मुकदमे दर्ज करने को उन्होंने भाजपा की गंदी राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजनीति करती है। जबकि भाजपा धार्मिक भावनाओं को भड़काने की राजनीति में विश्वास रखती है जिसमें आम जनता की मूलभूत आवश्यकतायें गौण हो रहती है। 

बातचीत के दौरान उन्होंने राफेल विमान आने पर देश को और भारतीय वायुसेना को बधाई दी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद इस सौदे पर सवालों के जबाव तो भाजपा को देने ही होंगे। 

उत्तराखंड में कांग्रेसी दिग्गजों के बीच मतभेद को उन्होंने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी दिग्गज कांग्रेस नेता अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। सभी लोग एक हैं। मतभेद की बात सिर्फ विरोधी दलों की काल्पनिक सोच है। 

काशीपुर में विकास को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस यहाँ नहीं जीती है तब से यहाँ विकास के नाम पर शून्य दिखाई दे रहा है। काशीपुर एक समय औद्योगिक और शैक्षिक तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में नौएडा जैसे शहर को मात देता था। आज भाजपा शासन ने इस शहर को बदतर स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने स्व नारायण दत्त तिवारी, स्व सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के जमाने के काशीपुर को याद करते हुए कहा कि उस समय इस शहर के विकास की लोग उपमा देते थे। आज ठीक इसके उलट यहां की दुर्दशा की बात की जाती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व मुकेश मेहरोत्रा को याद करते हुए आनंद रावत ने कहा विकास की सोच वाले नेताओं में उनका नाम भी हमेशा इस शहर में स्मरणीय रहेगा।

 

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-