काशीपुर । आम आदमी पार्टी लगातार काशीपुर में अपने कुनबे को बढ़ा रही है। आज आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर यहाँ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रिजवान हसन के निवास पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं की औपचारिक बैठक ली।
इस अवसर पर बाजपुर डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रजनी देवी और बाल्मीकि समाज के समाज सेवक एवं प्रखर प्रवक्ता गोविंद राम ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर बाजपुर से मोहम्मद उमर रिजवान हसन शंकर दा सुरेश बाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal